प्रतापगढ़। जिले में पिछले 8 वर्षों से सामाजिक एवं रोजगार उन्मुख कार्यों में सक्रिय संजीवनी सेवा संस्थान बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अब जिले के सभी गांवों में महिला प्रेरक, पंचायत प्रेरक एवं ब्लॉक प्रेरक के कुल 400 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को अपने क्षेत्र में सर्वे कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
भर्ती के लिए 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड की प्रति, अंकसूची की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी संजीवनी सेवा संस्थान, गरबा चौक, एरिया पत्ती, प्रतापगढ़ (राजस्थान) में संपर्क कर सकते हैं।