BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 7:18 pm
KHABAR : शहाबुद्दीन बाबा (रह.) का 131वां उर्स कुल की रस्म के साथ संपन्न, सूफियाना कव्वाली से गूंजा दरगाह परिसर, अकीदतमंदों ने की शिरकत, निसार एहसान चिश्ती व कमर वारसी की कव्वालियों ने बांधा समा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मालवा-मेवाड़ के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत शहाबुद्दीन बाबा (रह.) की दरगाह, नीमच सिटी रोड स्थित दरगाह कमेटी द्वारा आयोजित 131वां राष्ट्रीय कौमी एकता चार दिवसीय उर्स बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। शुक्रवार रात को कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन हुआ।

इस अवसर पर दरगाह कमेटी के सदर मुन्ना दुर्रानी ने बताया कि 24 अप्रैल को महफिल-ए-शमा में सूफियाना कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो शाम 7 बजे से प्रारंभ हुआ। इसमें निसार एहसान चिश्ती (चित्तौड़गढ़) एवं कमर वारसी (देवा शरीफ, लखनऊ) की कव्वाली पार्टियों ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम प्रस्तुत किए।

कव्वालों द्वारा प्रस्तुत कलामों में “हम तो ईद की तरह उर्स मनाते हैं, हम तो शाहबुद्दीन बाबा का सदका खाते हैं”, “नूर मोहम्मद सल अल्लाह रब्बी अल्लाह”, “बस अली का साथ हमको दो जहां से प्यार है”, “मेरी कश्ती पर अली मुश्किल का साया है”, “शहाबुद्दीन पिया की शादी है”, “जब तक बिका ना था तुमने खरीद कर अनमोल बना दिया”, “जब मुझको बुलाएंगे मैं काबे को देखूंगा”, “यह चमक यह दमक फूलवन में रहे सब कुछ सरकार में रहे” आदि कलामों ने समा बांध दिया।

उर्स में नीमच, मंदसौर, जावरा, रतलाम, इंदौर, निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में जायरीन ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से बाबा के आस्ताने पर चादर पेश की गई। वहीं, सदर मुन्ना दुर्रानी के हज-ए-बैतुल्ला जाने पर हिदायतुल्ला खान सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा उनका साफा बांधकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया।

जायरीनों ने दरगाह पर इत्र, लोबान एवं फूल अर्पित कर अमन-चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम में सूफी अल्लाह रखा, खजांची जाहिद कादरी, हामिद कादरी, आरिफ शेख पान, ठेकेदार इम्तियाज भाई, शाहरूख भाई, आफताब, इकबाल कुरैशी, दरगाह खिदमतगुजार फरीद उर्फ मुन्नू भाई, हिदायतुल्ला खान, अनवर खान, बबलू भाई, शेख सैय्यद पठान, कमेटी के सदर सलीम खान, चिराग मस्जिद के हाफिज शोएब बरकाती, साबिर मास्टर सहित बाहर से आए सूफी संत एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE