गरोठ। कलेक्टर अदिति गर्ग के मार्गदर्शन एवं एसडीएम राहुल चौहान के नेतृत्व में उपखंड गरोठ की तीन तहसीलों- गरोठ, भानपुरा एवं शामगढ़ में संचालित राहगीर अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। राजस्व विभाग के सतत प्रयासों से किसानों के खेतों तक पहुंचने वाले रास्तों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है, जिससे आवागमन सुगम हो रहा है।
इसी क्रम में तहसील भानपुरा के ग्राम निमथुर में हल्का पटवारी मोहम्मद सिद्दीकी द्वारा ग्राम सभा आयोजित कर किसानों को शासकीय रास्तों पर किए गए अतिक्रमण के चिन्हांकन की जानकारी दी गई। साथ ही जनसहयोग एवं जनभागीदारी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई।
अभियान के सातवें चरण में किसानों ने सराहनीय सहयोग करते हुए स्वयं अपने खेतों तक जाने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाया, जिससे मार्ग चौड़े एवं सुगम हो गए।
एसडीएम राहुल चौहान ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे पटवारी द्वारा चिन्हित अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटाएं, ताकि सभी के लिए सुरक्षित, चौड़े एवं अतिक्रमण मुक्त रास्ते सुनिश्चित किए जा सकें।