नीमच। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली तथा एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड) द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों के पंजीयन एवं प्रशिक्षण उपरांत स्थायी रोजगार प्रदान करने हेतु भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष नीमच एवं 29 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष जावद में शिविर आयोजित होगा। दोनों ही शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित रहेंगे।
शिविर में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए। साथ ही न्यूनतम लंबाई 168 सेमी तथा वजन 56 से 90 किलोग्राम होना अनिवार्य है। यह जानकारी जिला पंचायत कार्यालय, नीमच द्वारा प्रदान की गई है।