नीमच। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। आदेशानुसार नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए 27 से 30 अप्रैल 2026 तक समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी सुजान मल मांगेरिया द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी।
इसके पश्चात मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल के आदेशानुसार 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।