BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2026, 1:33 pm
KHABAR : छतरपुर में युवक की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, बस की टक्कर ने बाइक को मारी थी टक्कर, परिजन बोले-यह एक्सीडेंट नहीं, साजिश, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर जिले के नौगांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर से 18 वर्षीय आकाश अहिरवार की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है, जिसे एक्सीडेंट का रूप दिया गया।


शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने मृतक के गृहनगर मऊसहानियां में शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन आकाश के दो दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


बस ने बाइक को मारी थी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, छतरपुर से दिल्ली जा रही राधा स्वामी ट्रैवल्स की बस ने बुंदेलखंड पेट्रोल पंप के पास पीछे से अपाचे बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिनमें पीछे बैठे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।


परिजनों का कहना है कि आकाश अपने घर पर था, तभी उसके दो दोस्त उसे शादी में चलने का कहकर साथ ले गए। सवाल उठाया जा रहा है कि जब तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, तो सिर्फ आकाश की ही मौत कैसे हुई और बाकी दो युवक कैसे बच गए। परिजन इसे साजिश बताते हुए दोनों दोस्तों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।


एसडीओपी परिजनों को समझाने पहुंचे
घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही नौगांव थाना पुलिस और एसडीओपी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और उसने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE