नीमच। खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 26 अप्रैल 2026 को जावद क्षेत्र के ग्राम नयागांव में तीन वाहनों को जब्त किया गया।
खनिज अधिकारी गजेंद्र सिंह डावर एवं प्रभारी खनिज निरीक्षक सुनील जाधव के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए खनिज मिट्टी एवं खंडा का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाए जाने पर 2 डंपर एवं 1 ट्रैक्टर को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत जब्त किया।
जब्त किए गए वाहनों को पुलिस चौकी नयागांव एवं थाना जावद की अभिरक्षा में कलेक्टर के आगामी आदेश तक सुरक्षित खड़ा कराया गया है।
जब्त वाहनों में ट्राला क्रमांक आरजे 09 जीडी 9736 एवं आरजे 09 जीडी 8060, दोनों में खनिज मिट्टी भरी हुई पाई गई, जबकि ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 44 एए 4896 में खनिज खंडा परिवहन किया जा रहा था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।