BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2026, 2:30 pm
KHABAR : एमपी में फिर हेलमेट को लेकर सख्ती, आज से पूरे प्रदेश में चेकिंग अभियान, नहीं पहनने पर कटेगा चालान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में फिर एक बार दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट को लेकर सख्ती देखने को मिलेगी। पुलिस प्रशासन द्वारा आज से पूरे मध्यप्रदेश में हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हेलमेट नहीं पहनने वालों का चालान कटेगा, चालान कटने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस का भी निलंबन होगा। आज से 10 मई तक हेलमेट चेकिंग अभियान चलेगा।


दरअसल पुलिस प्रशासन का मानना है कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौत हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती है। सड़क हादसों में 50 फीसदी लोगों की जान हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती है। सड़क हादसों में मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए हेलमेट चेकिंग अभियान चलेगा।


पुलिस मुख्यालय ने निर्देश किए जारी
एडीजी पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय विवेक शर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी और हेलमेट का उपयोग न करना है। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 50 प्रतिशत मृतकों में दोपहिया चालक शामिल होते हैं, जो हेलमेट नहीं पहनते। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE