चित्तौड़गढ़। महावीर कॉलोनी, अशोक नगर क्षेत्र में स्थित बूथ संख्या 133 पर अर्बन तड़का रेस्टोरेंट भाजपा नगर मण्डल चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया।
इस दौरान क्षेत्र के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
इस आयोजन के माध्यम से लोगों ने देश के विकास, समाज के विभिन्न पहलुओं और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
प्रधानमंत्री ने विज्ञान, ऊर्जा और पर्यावरण पर दिया जोर
इस मौके पर राजन माली ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान के महत्व और उसके फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विशेष रूप से विंड एनर्जी (पवन ऊर्जा) के उपयोग और बिजली बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा की बचत आज के समय की बड़ी जरूरत है और हर व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सही उपयोग का संदेश भी दिया, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।
बुद्ध पूर्णिमा और सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा
राजन माली ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने मई महीने की शुरुआत में आने वाली बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के पदचिह्नों पर चलकर हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बीटिंग रिट्रीट फेस्टिवल का भी उल्लेख किया और उसकी सांस्कृतिक महत्ता को समझाया। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण पर भी बात की और लोगों को उनके संरक्षण के लिए जागरूक रहने की अपील की।
नॉर्थ ईस्ट और बांस उद्योग की सफलता पर प्रकाश
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नॉर्थ ईस्ट के पर्यटन स्थलों और उनकी उपलब्धियों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि वहां का बांस (बंबू) सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इससे रोजगार, कारोबार और इनोवेशन के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
खास बात यह है कि इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में बांस को पेड़ की श्रेणी से अलग कर नियमों में बदलाव किया गया, जिससे इस क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिला। अब बांस से जुड़े कई आर्टिस्ट, बंबू टिश्यू कल्चर और पॉली हाउस मैनेजमेंट जैसे नए क्षेत्र भी तेजी से विकसित हो रहे हैं और लोगों को रोजगार मिल रहा है।
स्थानीय स्तर पर भी दिखा बांस का उपयोग
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जिस समय प्रधानमंत्री बांस के उपयोग और उससे रोजगार बढ़ाने की बात कर रहे थे, उसी समय चित्तौड़गढ़ के कार्यकर्ता एक ऐसे रेस्टोरेंट में बैठकर ‘मन की बात’ सुन रहे थे, जो बांस से बना हुआ है।
यह एक सकारात्मक संयोग रहा, जिसने प्रधानमंत्री के संदेश को और भी प्रभावी बना दिया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया,राजन माली, पूर्व पार्षद नवीन पटवारी, पवन पटवारी, ओम प्रकाश सोमानी, चंद्रशेखर पालीवाल, गोपाल शर्मा,जगदीश गंगवाल, दिलीप चौबे, राजेश मोची, विनोद माली, नीतीश छीपा, पिंटू छीपा, विक्रम सिंह, सावंत छीपा, शुभम नामा, प्रकाश माली, विक्रम सिंह और सावन छीपा सहित कई लोग मौजूद रहे।
सभी ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।