छतरपुर। आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती के अवसर पर छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एक भव्य जिला स्तरीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार जी ने मुख्य अतिथियों के साथ सरस्वती माता को फूल माला पहनाकर दीप प्रज्वलित किया।कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाह कुलगुरु महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर, मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूजनीय राघवेंद्र जी महाराज कथावाचक एवं प्रांत धर्माचार्य प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद महाकौशल, प्रति विशिष्ट अतिथि डॉ. जया श्रीवास्तव शासी निकाय सदस्य, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद,उप विशिष्ट अतिथि प्रवीण सोनी सामाजिक कार्यकर्ता अतिथियों का स्वागत जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार जी और ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा जी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस अवसर पर आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन और कार्यों पर व्याख्यान दिया। आदि गुरु शंकराचार्य एक महान दार्शनिक और संत थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और धर्म को एक नई दिशा दी। उनकी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उनके जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।