BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2026, 3:15 pm
KHABAR : जल गंगा अभियान, चंद्रकेशरी नदी के उद्गम स्थल पर पूजन व श्रमदान, मानपुरा में जल संवाद, जनभागीदारी से संरक्षण का संदेश, पद्मश्री मोहन नागर बोले- जल बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत शनिवार को ग्राम मानपुरा में चयनित चंद्रकेशरी नदी के उद्गम स्थल पर पूजन एवं जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री मोहन नागर (उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद), नंदलाल यादव (प्रेस क्लब अध्यक्ष), अजीता परमार, शिवप्रसाद मालवीय, अजय जोशी, सरपंच मनोज सिंह तंवर एवं जिला समन्वयक जय दीक्षित सहित अतिथियों द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर एवं श्रमदान के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि पद्मश्री मोहन नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से जल स्रोतों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

नंदलाल यादव ने कहा कि जल जीवन का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण हेतु प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर योगदान देना चाहिए। अजीता परमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास सतत विकास में सहायक सिद्ध होते हैं तथा महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक अरुण व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय धर्मे, कुलदीप राजपुरोहित सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाता करुणा शितोले, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश रावल ने किया, जबकि आभार सरपंच मनोज सिंह तंवर द्वारा व्यक्त किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE