BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2026, 5:01 pm
KHABAR : बालाघाट में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित, 9 केंद्रों पर 3866 अभ्यर्थी शामिल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण, पढे़ खबर

Share On:-

बालाघाट। 26 अप्रैल को राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के 9 केंद्रों पर यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 3866 परीक्षार्थी शामिल हुए।


पहले सत्र की परीक्षा देकर लौटी एक युवती सुधा ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा था। उनके अनुसार, परीक्षा में आर्थिक सर्वेक्षण से जुड़े अधिक सवाल पूछे गए थे।


परीक्षा के दौरान संभागीय पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चतुर्भुज सिंह और एसडीएम गोपाल सोनी ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। संभागीय पर्यवेक्षक चतुर्भुज सिंह ने जानकारी दी कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी परीक्षार्थी को कोई समस्या नहीं हुई और न ही कोई संदिग्ध परीक्षार्थी पाया गया।


जिले में बनाए गए 9 परीक्षा केंद्रों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंडिकेट बैंक के पास भरवेली बालाघाट में 250, सरस्वती शिशु मंदिर वार्ड नं. 28 सरस्वती नगर बालाघाट में 300, वीरांगना रानी दुर्गावती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थाना कोतवाली के सामने बालाघाट में 500, शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय बालाघाट में 500, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट में 600, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गायखुरी रोड बालाघाट में 400, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में 504, अपूर्व कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल वार्ड नं. 04 फ्रेंड्स कॉलोनी बैहर रोड बालाघाट में 400 और शासकीय एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाघाट में 412 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE