कुकड़ेश्वर। नगर की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत मुकेश जिगर को कांग्रेस पार्टी का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से संगठन में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
नव नियुक्त नगर अध्यक्ष मुकेश जिगर ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व सांसद एवं तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा तथा जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन, विश्वास और आशीर्वाद से मिली है। मुकेश जिगर ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने तथा जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य करेंगे।