खरगोन। शासकीय कर्मचारी बनने की चाह में रविवार को सैंकड़ों युवाओं ने राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दी। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा.2026 रविवार को जिले में 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इन केंद्रों पर परीक्षा में 2839 अभ्यर्थीयों के लिए बैठक व्यवस्था की गई थी।
परीक्षा के पहले अभ्यर्थियों को जांच के कड़े पहरे से भी गुजरना पड़ा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने के पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। पहला सत्र सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 2.15 से शाम 4.15 बजे तक आयोजित हुआ। सुबह 9 बजे से ही अभ्यर्थी केंद्र पहुंचने लगे थे। एमपीपीएससी की ये परीक्षा सबसे अहम मानी जाती हैं।