खरगोन। शहर के सीसीबी बैंक के सामने दाता हनुमान मंदिर द्वार क्षेत्र से 21 अपै्रल को अनाज व्यापारी का दिनदहाड़े रुपयों से भरा झोला उड़ाने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी किए 23 लाख 30 हजार रुपए बरामद कर लिए है, हालांकि रुपए चुराने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर है। यह चोरी राजगढ़ जिले के कडिय़ा सांसी गांव के बदमाशों ने की थी। पुलिस के अनुसार यह गांव शातिर चोरों के नाम से कुख्यात है। यह लोग पलक झपकते झोले, बैग से रुपए चुराने में माहिर होते है। आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस ने 5 जिलों के संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जिसके बाद सफलता मिली है।
घटना के खुलासे पर व्यापारी एसोसिएशन ने पुलिस का आभार जताते हुए 51 हजार रुपये पुलिस फंड में इनाम स्वरूप देने की की।