छतरपुर। जिला के खजुराहो थाना अंतर्गत जटकरा में रहता है परिवार बच्चे को साइकिल चलाते वक़्त मामूली चोट लगने पर इलाज के लिए लें गए थे परिजन, जिसके बाद परिजन खजुराहो के सेवाग्राम स्थित महाशय इंटीग्रेटिड क्लिनिक में इलाज के लिए लें गए थे।
परिजनों ने बताया क्लिनिक संचालक के द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की तबियत बिगड़ी, उल्टी हुई, और बच्चे ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस ने शव को जप्त कर पीएम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।