BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 10:49 am
NEWS : माउंट आबू में गौ हत्या निषेध कानून की मांग को लेकर हजारों लोगों की विशाल रैली, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

माउंट आबू। देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को माउंट आबू में एक विशाल रैली निकाली गई। यह रैली पोलो ग्राउंड (बरकतुल्लाह खान स्टेडियम) से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय तक पहुंची।

रैली में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सभी लोग हाथों में बैनर और झंडे लेकर गौ रक्षा से संबंधित नारे लगाते हुए सड़कों पर निकले।

यह आयोजन समाजसेविका और होटल उद्यमी गीता अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। रैली में माउंट आबू के कई संत-महात्मा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था, ग्लोबल हॉस्पिटल, सर्वेश्वर रघुनाथ मंदिर, देवी गुफा सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

इसके अलावा 16 गांव राजपूत समाज, अग्रवाल महिला मंडल, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, गुरुकुल, सोफिया हाई स्कूल, भाजपा महिला मोर्चा और नगर भाजपा मंडल के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रैली के समापन पर सभी लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम गौ हत्या निषेध कानून बनाने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेविका गीता अग्रवाल सहित कई वक्ताओं ने गौ संरक्षण को लेकर अपने विचार रखे और इसे राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानून के माध्यम से लागू करने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE