BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 11:17 am
BIG NEWS : उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बने रवि सोलंकी, महाकाल के दर्शन कर सीएम-प्रदेश अध्यक्ष का माना आभार, सिंहस्थ 2028 को लेकर कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण समेत पूरे बोर्ड की घोषणा हो चुकी है। मुख्यमंत्री का गृहनगर होने के कारण यहां अध्यक्ष का पद काफी चर्चा में था। उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी को बनाया गया हैं। रवि सोलंकी वर्ष 1985 से भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे है। बीजेपी के विभिन्न पदों पर रहे है। कोरोना काल में सामाजिक तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनते ही रवि सोलंकी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद चिंतामण मार्ग पर कार्यकर्ताओ ने उनका जोशीला स्वागत किया। जहां मीडिया से चर्चा में अध्यक्ष रवि सोलंकी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आगामी सिंहस्थ महाकुंभ होगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण सिंहस्थ 2028 के लिए कई महत्वूर्ण कार्य कर रहा है। उनको भव्य रूप में करना भी प्राथमिकता होगी।


उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए शहर के मार्गों पर भव्य 9 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र में अधोसंरचना विकास जिसमें रोड, सीवर, लाइट्स इत्यादि समय पर पूरा करना प्राथमिकता होगी। आपको बता दें कि उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के अलावा मुकेश यादव और रवि वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा (रामागुरु), सुशीला जाटवा और दुर्गा बिलोटिया को सदस्य बनाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE