BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 1:04 pm
NEWS : मुख्यमंत्री आवास पर ग्राम विकास अधिकारियों का अभिनंदन समारोह, 41 जिलों से सैकड़ों अधिकारी पहुंचे जयपुर, 750 नए पद सृजन और पदोन्नति पर सरकार का आश्वासन, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- ग्राम विकास अधिकारी गांवों के विकास की मुख्य धुरी, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

जयपुर। मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 41 जिलों से सैकड़ों ग्राम विकास अधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम विकास अधिकारी प्रदेश के कर्मयोगी हैं और गांवों के विकास की मुख्य धुरी हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी सरपंच रह चुके हैं, इसलिए ग्राम विकास अधिकारियों के महत्व को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने कर्मचारियों के उत्साह को देखते हुए कहा कि जिस राज्य के कर्मचारी संतुष्ट होते हैं, वह राज्य तेजी से विकास करता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी के 750 नए पद सृजित करने तथा पदोन्नति से जुड़े न्यायिक अवरोध दूर करने के निर्णय पर संवर्ग को शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में भी ग्राम विकास अधिकारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठता निर्धारण नियमों में संशोधन, 850 रिक्त पदों पर भर्ती, 3467 नए पद सृजन तथा पदोन्नति के नए अवसर उपलब्ध कराने की मांग रखी।

प्रदेश महामंत्री शिवराज चौधरी ने बताया कि समारोह में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी पहुंचे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, शासन सचिव पंचायती राज जोगाराम, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश खटोटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद जाट, प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार तोमर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बाबूलाल धाबाई सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE