BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 1:16 pm
BIG NEWS : महाराज सिंधिया की सुरक्षा में प्याज, केंद्रीय मंत्री ने अपनी पॉकेट से निकाला प्याज, 51 डिग्री की गर्मी से बचने का बताया देसी तरीका, पढे़ खबर

Share On:-

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा ‘एक प्याज’ करती है, जो हमेशा उनकी जेब में रहती है। यह हम नहीं बल्कि खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक कार्यक्रम में मंच से जनता को बताया है। उन्होंने कहा वह दिखते जवान है पर उनकी आत्मा बूढ़ी हो गई। इसलिए वह हमेशा भीषण गर्मी में अपने पास प्याज रखते है जो उनको लू लपट से बचाती है।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले पहुंचे। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गर्मी में सुरक्षा को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘पॉकेट में प्याज ले जाओ कुछ नहीं होने वाला तुमको। न मेरी गाड़ी में एयरकंडिशन चलती है न मैं ।ब् के वातावरण में बैठता हूं। जब लोग मुझसे पूछते है कि मई-जून के माह में 51 डिग्री की गर्मी में, मैं कहता हूं कि ये चंबल की चमड़ी है।’


सिंधिया ने आगे कहा कि ‘मैं जवान दिखता हूं पर मेरी आत्मा बूढ़ी है। पॉकेट में प्याज ले जाओ, कुछ नहीं होने वाला है। आधुनिक युग में सभी डिब्बे लेकर घूम रहे है, संचार मंत्री प्याज लेकर घूम रहा है। पुरानी चीजें है, आयुर्वेद अब आगे बढ़ रहा है, लेकिन ये चीजों को भी हमें नहीं भूलनी चाहिए। जून के माह में 51 डिग्री भी होगा तो सिर के ऊपर पट्टा लगाओ और पॉकेज में प्याज डालो।’


वहीं कार्यक्रम में मौजूद एक शख्स भी जेब में प्याज लेकर पहुंचा था। जिसे देखकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि ‘देखो दादा की पॉकेज में भी प्याज है, इसलिए मैं कहता हूं कि सिंधिया परिवार सदैव जनता और जमीन के साथ जुड़ा हुआ है। यही आपका हमारा रिश्ता है। आपका प्यार, आशीर्वाद रहे, आपकी सेवा के लिए ये योद्धा जिंदगी की आखिरी सांस तक तत्पर रहेगा।’

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE