चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना मंगलवाड़ ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में टॉप-10 वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियानष् ऑपरेशन त्रिनेत्रष् के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में व डीवाईएसपी बडीसादडी देशराज के सुपरविजन में दिंनाक शनिवार को थानाधिकारी भगवानलाल मय टीम के थाना मंगलवाड के वर्ष 2023 के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में थाना स्तर पर टॉप-10 वांछित अभियुक्त पंकज पिता मन्नालाल उर्फ लाला रावत निवासी पोखरदा पुलिस थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश को डिटेन कर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम - थानाधिकारी भगवानलाल, एएसआई जगदीश,कानि.राकेश कुमार, भान सिंह, प्रेमाराम जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।