BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 2:41 pm
KHABAR : भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है- इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने वर्ष 2014 में कांग्रेस शासन से निराश होकर भाजपा को सत्ता सौंपी थी, लेकिन अब जनता भ्रष्टाचार, तानाशाही और महंगाई से परेशान है।

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा विभिन्न दलों के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों जैसे ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का भय दिखाकर अपने दल में शामिल कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं पर कभी भाजपा आरोप लगाती थी, वे आज भाजपा में शामिल होकर पाक-साफ बताए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां एजेंसियों का दबाव काम नहीं करता, वहां “ऑपरेशन लोटस” के जरिए धनबल और बाहुबल का उपयोग कर चुनी हुई सरकारों को गिराने का प्रयास किया जाता है। साथ ही उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में भी हस्तक्षेप के आरोप लगाए।

अग्रवाल ने कहा कि देश में बहुदलीय लोकतंत्र को समाप्त कर एकदलीय व्यवस्था लागू करने की कोशिश हो रही है, जो भारत को चीन और रूस जैसे देशों की दिशा में ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष जरूरी है, अन्यथा नागरिक अधिकारों पर संकट खड़ा हो सकता है।

उन्होंने देशवासियों से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जागरूक रहने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE