चित्तौड़गढ़। आज के संस्कार ही आने वाली पीढ़ी का सुखद भविष्य हैं। इसी मूल मंत्र के उद्देश्य की पूर्ति को लेकर साँवरिया मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा बाल विकास प्रकल्प के तहत संस्कार वाटिका के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्भा नगर में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिन का संस्कार शिविर लगाया गया।
अध्यक्ष आशा पोखरना ने बताया संस्कारों से युक्त मंत्रों का उच्चारण के साथ अभ्यास कराया गया। सचिव डॉक्टर रेनू सोमानी द्वारा जीवन में संस्कारों का महत्व, माता-पिता और गुरुओं की सेवा के बारे में बताया गया बाल विकास प्रकल्प प्रभारी अर्पण अरोड़ा द्वारा मंत्रों को याद कराया। विद्यालय के संस्कृत के अध्यापक पंकज दशोरा ने समिति के बारे में जानकारी दी जो संस्कार ही धरोहर के उद्देश्य पर कार्य कर रही है। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतिम दिन बिस्किट के पैकेट दिए गये। इस शिविर में स्कूल स्टाफ़ का पूर्ण सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष आशा पोखरना, सचिव डॉ. रेणु सोमानी, कोषाध्यक्ष रीना जगेटिया, बाल विकास प्रमुख अर्पणा अरोड़ा, बबीता विजयवर्गीय, नीलम मरोठिया, रेखा समदानी आदि उपस्थित रहे।