चित्तौड़गढ़। गौ माता सम्मान दिवस के उपलक्ष में गांधीनगर स्थित डीपीएस द ब्रेन स्कूल दिवाकर पब्लिक स्कूल में भी विद्यालय परिवार द्वारा गांधीनगर स्थित गौशाला में विभिन्न गौ माता को बच्चो के द्वारा घास (चारा) खिला करके बच्चों में एक अच्छे संस्कार की झलक दिखाने का प्रयास किया गया।
प्रिंसिपल डॉ प्रियंका पुरोहित ने बच्चो को एक अच्छे संस्कार देने का विचार रखते हुए कहा है कि आगे भी हम इसी प्रकार बच्चों में नए-नए संस्कार देने का प्रयास करेंगे जिससे बच्चों को जीवन नई दिशा प्रदान हों। विद्यालय परिवार ने भी केंद्र सरकार से गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने का आग्रह किया।