BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 3:21 pm
KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न, निजी कंपनियों में रोजगार दिलाने पर दिया जोर, खिमला ग्रीनको प्रोजेक्ट में 130 इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने कहा- आईटीआई पास विद्यार्थियों का अधिकाधिक प्लेसमेंट कराएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने निर्देश दिए कि जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से गत दो वर्षों में विभिन्न ट्रेडों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों से सतत संपर्क कर निजी कंपनियों में उनका रोजगार प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिला रोजगार अधिकारी दिनेश परमार, जिले के सभी आईटीआई प्राचार्य, समिति सदस्य अधिकारी तथा अल्ट्राटेक, अडानी सहित अन्य निजी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सीईओ ने आईटीआई प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वर्तमान सत्र में सभी ट्रेडों की सभी सीटों पर विद्यार्थियों के प्रवेश सुनिश्चित किए जाएं। बैठक में संस्थानवार विद्यार्थियों के निजी कंपनियों में प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

जिला रोजगार अधिकारी दिनेश परमार ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत नीमच जिले के खिमला स्थित निर्माणाधीन ग्रीनको प्रोजेक्ट में 130 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन कराया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे अधिकाधिक आईटीआई पासआउट विद्यार्थियों से संपर्क कर उनका ग्रीनको प्रोजेक्ट में इंटर्नशिप हेतु पंजीयन करवाएं।

बैठक में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना तथा एनएसीएस योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही ड्रॉपआउट बालिकाओं को प्रेरित कर उनका औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE