BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 3:21 pm
KHABAR : राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर जावरा में निकली भव्य रैली, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पढे़ प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

जावरा। जावरा में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” बड़े उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। अभियान के तहत गौ भक्तों, साधु-संतों एवं महात्माओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।


अभियान का मुख्य उद्देश्य गो माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में ग्रामीणों और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा गौ सेवा को अपनी दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर संत-महात्माओं एवं वक्ताओं ने गौ माता के धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से गौ रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।


अभियान के अंतर्गत शहर में भव्य शोभायात्रा एवं रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।


कार्यक्रम के समापन पर गौ माता की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजकों ने बताया कि समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE