BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 3:23 pm
KHABAR : खरगोन में खाद-बीज व्यापारियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के कृषि आदान, खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

कृषि आदान विक्रेता संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यह प्रदर्शन देशव्यापी आह्वान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें कृषि आदान व्यापारी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे।

ज्ञापन में व्यापारियों ने खाद पर जबरन लिंकिंग एवं टैगिंग पर रोक लगाने, उर्वरकों की फ्री ऑन रोड आपूर्ति सुनिश्चित करने, डीलर मार्जिन न्यूनतम 8 प्रतिशत करने तथा साथी (SATHI) पोर्टल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की।

इसके अलावा एचटीबीटी बीज नीति स्पष्ट करने, एक्सपायर्ड कीटनाशकों की वापसी अनिवार्य करने तथा विक्रेताओं को अनावश्यक कानूनी परेशानियों से राहत देने की मांग भी उठाई गई।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से इन समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन बंद करने को बाध्य होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE