मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देशन में जिले में रोजगार उन्मुख गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा संगम का आयोजन 30 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
यह कार्यक्रम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंदसौर में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। युवा संगम का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों से जोड़ना है।
कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार, प्रशिक्षण योजनाओं तथा उद्यमिता से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की है।