BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 5:31 pm
KHABAR : वृंदावन के ऋषभ महाराज दंडवत यात्रा करते उज्जैन पहुंचे, नलखेड़ा से शुरू हुई यात्रा, लक्ष्य चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। वृंदावन के 23 वर्षीय ऋषभ महाराज दंडवत यात्रा करते हुए उज्जैन पहुंचे हैं। उन्होंने यह यात्रा आगर के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी धाम से शुरू की है।


ऋषभ महाराज ने बताया कि मैंने 7 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और अपना जीवन भगवान लड्डू गोपाल को समर्पित कर दिया। मैंने 11 साल तक नंगे पैर पैदल यात्रा की, जिसमें वे लड्डू गोपाल को अपने साथ लेकर चले।


इस 11 वर्षीय यात्रा के दौरान मैंने 5 लाख 58 हजार 742 किलोमीटर की दूरी तय की है। इसमें नेपाल, भूटान, चीन सहित पांच देशों की पैदल यात्रा शामिल थी, जहां उन्होंने बाल गोपाल के साथ भ्रमण किया।


मां बगलामुखी ने सपने में दर्शन दिए
ऋषभ महाराज ने अपनी वर्तमान दंडवत यात्रा 6 मार्च 2026 को नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर से शुरू की। उन्होंने बताया कि उन्हें मां बगलामुखी ने सपने में दर्शन दिए थे, जिसके बाद उन्होंने यह यात्रा प्रारंभ की।


उनका संकल्प है कि वे अपने आराध्य लड्डू गोपाल को चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 42 शक्तिपीठों के दर्शन करवाएंगे। चूंकि वे एक दिन में लगभग 3 किलोमीटर ही चल पाते हैं, इस यात्रा को पूरा करने में लगभग 70 वर्ष का समय लग सकता है। उज्जैन पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने ऋषभ महाराज का शहर भर में कई स्थानों पर स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE