BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 5:58 pm
KHABAR : 15 तोला सोना, 25 लाख कैश, एमपी में परिवार ने इतना दहेज लौटाकर पेश की मिसाल, दूल्हे के पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। आज के दौर में जहाँ शादियां ‘लेन-देन’ का जरिया बनती जा रही हैं तो वहीं मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के ग्राम बंगरेड से एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जो समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गया है। इस प्रतिष्ठित परिवार ने दहेज की भारी-भरकम राशि और सोना ससम्मान लौटाकर मानवता का परिचय दिया है।


क्या है पूरा मामला?
दरअसल 26 अप्रैल को ठाकुर कमलसिंह राजावत के पौत्र और जितेंद्र सिंह राजावत के पुत्र आदर्शदीप सिंह की सगाई का कार्यक्रम था। वधु पक्ष ने अपने सामर्थ्य के अनुसार सगाई में 25 लाख रुपये नकद और 15 तोला सोना भेंट किया। लेकिन जैसे ही यह उपहार वर पक्ष के सामने आए, राजावत परिवार ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया। दूल्हे के पिता ने कहा ‘विवाह कोई आर्थिक सौदा नहीं है। हमें बहू के रूप मे लक्ष्मी स्वरूप बेटी चाहिए, न कि दहेज का धन।’


सिर्फ एक अंगूठी और लौटाया ढेर सारा सम्मान
जितेंद्र सिंह राजावत, जो क्षत्रिय महासभा (राजपूत समाज) के जिलाध्यक्ष भी हैं, उन्होंने समाज को एक कड़ा संदेश देने के लिए नकद राशि और स्वर्ण आभूषणों को ससम्मान वधु पक्ष को वापस कर दिया। शगुन के तौर पर उन्होंने केवल एक प्रतीकात्मक अंगूठी स्वीकार की।


सिर्फ बातों से नहीं, कर्मों से भी ‘नायक’ हैं राजावत
ऐसा पहली बार नही हुआ है जब जितेंद्र सिंह राजावत ने समाज के लिए कुछ अनूठा किया हो। उनका इतिहास ऐसे कई उदाहरणों से भरा पड़ा है। जितेंद्र सिंह राजावत ने पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करते हुए 2015 से अब तक हजारों पौधों का रोपण किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को चरितार्थ करते हुए उन्होंने कई असहाय बेटियों को गोद लिया है, जिनकी शिक्षा से लेकर विवाह तक का खर्च वे खुद उठाते हैं। वहीं समाज के क्षेत्र में कार्य करते हुए एक दर्जन से अधिक मुक्तिधामों का सौंदर्यीकरण करवाकर उन्होंने सेवा की नई परिभाषा लिखी है।


सोशल मीडिया पर मिल रही ‘वाह-वाही’
इस अनोखी सगाई की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। लोग इस परिवार की सोच को सलाम कर रहे हैं। इस पहल ने साबित कर दिया है कि अगर समाज का नेतृत्व करने वाले लोग खुद सुधार की शुरुआत करें तो कुरीतियां खत्म होने में देर नहीं लगेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE