BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2026, 6:00 pm
NEWS : प्रतापगढ़ में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का नितिन नवीन ने किया वर्चुअल उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, भाजपा को मिला नया शक्ति केंद्र, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा/प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में अरनोद रोड स्थित भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (प्रभारी) नितिन नवीन ने टोंक से वर्चुअल माध्यम से पट्टिका का अनावरण कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

प्रतापगढ़ स्थित जिला कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में निंबाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उद्घाटन पट्टिका का अनावरण किया।

संगठन की शक्ति का केंद्र बनेगा नया कार्यालय रू कृपलानी
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है, जो समर्पित कार्यकर्ताओं की तपस्या और त्याग पर आधारित है। उन्होंने कहा कि संगठन का कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, विचार और सेवा भावना का केंद्र होता है, जहां से जनसेवा और राष्ट्रहित की गतिविधियों को दिशा मिलती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस नए कार्यालय को जनसेवा का केंद्र बनाएं, जहां आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो। कृपलानी ने पार्टी के वैचारिक स्तंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का उल्लेख करते हुए कहा कि “एकात्म मानववाद” और “अंत्योदय” की भावना को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा का मूल लक्ष्य है।

उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज संगठन की मजबूती उनके संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। साथ ही कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ-
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाबाई ने बताया कि समारोह की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र गिरी गोस्वामी ने किया, जबकि अंत में आभार रवि जोशी ने व्यक्त किया।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति-
इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष जैन, पूर्व जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया, निंबाहेड़ा भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, प्रधान रमेश मीणा, हकरी देवी मीणा, पारसमल जैन, डॉ. नारायण लाल निनामा, केसर सिंह बाठी, जितेंद्र पतंगिया, अंबालाल सेन सहित जिला टीम के उपाध्यक्ष, मंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश बोराना, रमेश बोराना, सोशल मीडिया संयोजक निशील छोरिया, मनीष कोठारी, पूर्व प्रधान सुमन मीणा सहित अन्य पदाधिकारियों की भी विशेष उपस्थिति रही। नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि यह कार्यालय आने वाले समय में जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE