BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2026, 1:43 pm
BIG NEWS : जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, बोले- बीजेपी की लापरवाही से रुका आरक्षण, जनता समय आने पर देगी जवाब, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई है। ओबीसी आरक्षण को लेकर लगी कुल 86 याचिकाओं पर सुनवाई होना है। 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने सभी केस मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ट्रांसफर किए थे।सुप्रीम कोर्ट ने 3 महीने के अंदर केस की सुनवाई करने कहा है। मामले को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है।


कौन वकील बहस करेगा, यह पता नहीं
ओबीसी आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई पर जीतू पटवारी ने कहा- आज OBC 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर अदालत में बहस है। कल जिस तरह की जिरह हुई, सरकार का जिस तरीके का रवैया था, वो OBC के उन परिवार वालों के साथ अन्याय है। उनके साथ एक तरह से कुठाराघात था, धोखा था, उन सबको यातनाएं दी जा रही हैं, जो OBC कोटे के अंतर्गत नौकरी पर लग गए हैं। उनको लेकर सरकार इतनी लापरवाह है कि उन्होंने कौन वकील बहस करेगा, यह पता ही नहीं हुआ। एडवोकेट जनरल पूछ रहे हैं कि कौन करेगा, ये समय पर बताएंगे। जज बार-बार प्रेशर डाल रहे हैं कि इस पर क्लैरिटी लाए सरकार।


बीजेपी, शिवराज और सरकार तीनों इसके लिए दोषी
वकील बार-बार सरकार से 50-50 लाख, एक-एक करोड़ फीस लेते और तारीखों को टालते हैं। यानी सरकारी पैसा जा रहा है और आरक्षण को रोका जा रहा है। बच्चों के साथ जिस तरीके की परिस्थिति निर्मित की जा रही है, जिससे वे आत्महत्या करें। OBC के साथियों, परिवारजनों, यह समझ लो इस सरकार ने कितना बड़ा धोखा किया है। कानून बना हुआ लागू नहीं करना है। कमलनाथ की सरकार ने निर्णय लिया उसको सात साल लगाना, फिर सर्वदलीय मीटिंग बुलाकर वाहवाही लेने की कोशिश करना। भारतीय जनता पार्टी, शिवराज सिंह चौहान, सरकार तीनों इसके लिए दोषी हैं, समय पे सबक सिखाओ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE