चित्तौड़गढ़। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सीमेंट फैक्ट्री, चंदेरिया में भामाशाहों के सहयोग से कक्षा 6 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग एवं ड्राइंग किट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में भामाशाह मंजू लढ्ढा, सरजू मूंदड़ा, स्नेहलता इनाणी, ज्योति मूंदड़ा तथा सुमित्रा बहेड़िया ने विद्यार्थियों को सामग्री प्रदान की।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा। विद्यार्थियों ने उपयोगी सामग्री पाकर खुशी जताई तथा भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया।