चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सांवरिया कॉलोनी, कुंभानगर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में पहुंचकर कथा श्रवण किया और धर्म लाभ प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कथा वाचक मुंगाना धाम के महंत रामपाल दास महाराज को नमन कर आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पार्षद शांतिलाल जाट ने बताया कि सांवरिया कॉलोनी, कुंभानगर में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन सायंकाल 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन मुंगाना धाम के महंत रामपाल दास महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है।
कथा में अब तक शिव महापुराण महात्म्य, नारद मोह प्रसंग, सती चरित, शिव-पार्वती विवाह तथा कार्तिकेय द्वारा तारकासुर वध जैसे प्रसंगों का प्रभावी वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
इस अवसर पर शैलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, सुदर्शन रामपुरिया, आयोजनकर्ता भेरूलाल जाट, विशाल जाट, दर्शित जाट, लक्षित जाट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।