BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2026, 2:17 pm
NEWS : राष्ट्रीय लोक अदालत एवं हिट एंड रन जिला स्तरीय निगरानी समिति बैठक का आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल की अध्यक्षता में एडीआर भवन जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला स्तरीय निगरानी समिति एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक दिनेश सुखवाल को निर्देशित किया कि हिट एण्ड रन की अज्ञात वाहनों की दुर्घटनाओं की समस्त एफ आई आर. को संबंधित दावा जाँच अधिकारी को तत्समय पर प्रेषित करावें ताकि उनमें दावा जाँच अधिकारी द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा सके। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर व्हीकल चालान के प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित कर लोक अदालत में राजीनामें से निस्तारित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला परिवहन अधिकारी एन.एन.शाह ने बताया कि हिट एंड रन के  संबंध में जिला कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें केसों का निस्तारण किया गया। हिट एंड रन मामले में प्राप्त एफआईआर की सूचनाओं में से वास्तविक अज्ञात वाहन दुर्घटनाओं के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्राधिकरण सचिव ने बैठक में उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया कि अज्ञात वाहनों की एफआईआर के संबंध में त्वरित कार्यवाही कर दावा निपटान आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रखें एवं आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही जानकारी देते हुए सचिव सुनील कुमार गोयल ने बताया कि इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09.05.2026 को किया जायेगा। जिसमें न्यायालयों में लंबित एवं प्री लिटिगेशन प्रकरणों का इस लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा। अतः समस्त पक्षकार इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को रखवाकर लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठावें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE