चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा प्रदेश के किशोर विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित एक अभिनव और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ (रूपांतरणकारी मंगलवार) के तहत जिले में प्रत्येक दिन “साइबर सुरक्षा, संरक्षण और न्याय तक पहुंच“ के संबंध में बच्चों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के सचिव सुनील कुमार गोयल के नेतृत्व में माह के अंतिम मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरा चित्तौड़गढ़ में बच्चों को साइबर अवेयरनेस के बारे में जागरूक किया एवं इस अभियान से संबंधित बच्चों की जो भी शिकायत थी उनका भी सरल भाषा में निराकरण किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सचिव गोयल से साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी ली गई जिसके संबंध में बच्चों को विस्तार पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत द्वारा बच्चों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया एवं गुड टच एवं बैड टच के बारे में भी जानकारी प्रदान की। अधिवक्ता आयुषी गहलोत ने भी बच्चों को साइबर फ्रॉड के प्रकार एवं उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। “ट्रांसफॉर्मेटिव मंगलवार“ (रूपांतरणकारी मंगलवार) कार्यक्रम के तहत जिले में पैरा लीगल वालेंटियर द्वारा भी जिला मुख्यालय व समस्त ताल्लुकाओं में स्थित विद्यालयों में “साइबर सुरक्षा, संरक्षण और न्याय तक पहुंच“ के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य चंदा कुमारी, वरिष्ठ अध्यापक गिरीराज मेघवाल,लालचंद सैनी,पिंकी गुर्जर,अदिति पासी,अध्यापिका दीपिका,रितुराणावत,रजनीकुमारी,निर्मला शर्मा, निर्मला मीणा एवं शारीरिक शिक्षक करणसिंह पंवार उपस्थित रहे।