BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2026, 3:17 pm
KHABAR : एसपी की जनसुनवाई में 46 शिकायतों का त्वरित निराकरण, मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में आमजन को मिली राहत, पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरियाद, मौके पर दिए निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से सोमवार को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने स्वयं उपस्थित रहकर कुल 46 आवेदकों की शिकायतें सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को तत्काल निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टीएस बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर शिवांशु मालवीय तथा थाना प्रभारी नई आबादी  कुलदीप सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने संबंधित अनुभागों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शिकायतों के वैधानिक निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई शिविर में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिससे उन्हें त्वरित समाधान की उम्मीद जगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE