BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2026, 3:22 pm
KHABAR : मंदसौर की जिला जनसुनवाई में कलेक्टर अदिती गर्ग ने सुनी जनता की फरियाद, 58 आवेदकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को सुशासन भवन सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुकूल जैन तथा अन्य अधिकारियों ने कुल 58 आवेदकों की समस्याएं सुनीं।

कलेक्टर गर्ग ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों में तत्काल निर्देश भी जारी किए गए। असावती निवासी भेरूलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर जनपद पंचायत गरोठ के सीईओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार दलौदा निवासी राजाराम ने भूमि से विद्युत पोल हटवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार दलौदा को शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया। सेमलिया रानी निवासी शांतिबाई ने रास्ता खुलवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर तहसीलदार सीतामऊ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बांसाखेड़ी निवासी प्रतापसिंह ने खसरे में सही डाटा दर्ज कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर एसडीएम मंदसौर ग्रामीण को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।

इसके अलावा जनसुनवाई में कब्जा हटवाने, नामांतरण कराने, राहत राशि दिलाने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, रास्ता खुलवाने, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं किसान सम्मान निधि से संबंधित विभिन्न आवेदन भी प्राप्त हुए। जिला प्रशासन ने सभी प्रकरणों के निराकरण का भरोसा दिलाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE