BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2026, 4:48 pm
KHABAR : मनासा में 30 अप्रैल को गूंजेगा जयकारा, बद्रीविशाल मंदिर में होगी रोमांचकारी नृसिंह लीला, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। 30 अप्रैल गुरुवार को नरसिंह चतुर्दशी के अवसर पर मंदिरों की नगरी मनासा स्थित नगर नायक बद्रीविशाल मंदिर में नृसिंह लीला का भव्य एवं रोमांचकारी मंचन किया जाएगा। इस आयोजन को देखने और भगवान के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर चौक में उमड़ेगी।

मंदिर पुजारी जुगनू पंडित ने बताया कि बद्रीविशाल मंदिर में हर वर्ष नरसिंह चतुर्दशी पर इस अद्भुत लीला का आयोजन परंपरागत रूप से किया जाता है। नृसिंह जयंती पर संध्या बेला में, जब न दिन होता है न रात, उसी शुभ मुहूर्त में लीला का मंचन होता है।

उन्होंने बताया कि नृसिंह लीला में भगवान नृसिंह का पात्र निभाने वाले कलाकार को मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर खंभ (कोठी) में विराजित किया जाता है। वहीं हिरण्यकश्यप का पात्र मंदिर की सीढ़ियों पर कई बार दौड़ लगाता है। सूर्यास्त के ठीक समय खंभ से भगवान नृसिंह प्रकट होकर दुष्ट हिरण्यकश्यप का वध करते हैं।

इसके बाद भगवान नृसिंह की महाआरती की जाती है और भगवान भक्तों को दर्शन देते हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE