चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि स्थाई वारण्टी/भगोडे़/उद्घोषित अपराधी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बद्रीलाल राव पुलिस के नेतृत्व में थानाधिकारी रामसुमेर द्वारा एक विशेष टीम एएसआई सूरज कुमार कानि देवेन्द्र, विरेन्द्र, सुमित का गठन किया गया। रविवार को जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि नाथु नायक आर्म्स एक्ट के मामले मे फरार चल रहा है। जो मजदूरी करता है आज हमीरगढ़ आयेगा इस पर एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता द्वारा बिना समय गवाये तुरन्त स्वरूपगंज हमीरगढ़ पहुचे जहां पर पुलिस साइबर सेल के एएसआई राजकुमार, हमीरगढ़ थाने के कांस्टेबल दीपक कुमार, प्रेम कुमार की सहायता से उक्त आरोपी को गिरफतार किया गया। उक्त आरोपी नाथूलाल पिता बगदीलाल नायक निवासी अरनिया माली पुलिस थाना कोतवाली निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ हाल पिपलिया मंडी मंदसौर की मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।