सरवानिया महाराज। मजदूर हर देश की एक रीड की हड्डी होते हैं बिना मजदूर के कोई भी देश ना उन्नति कर सकता है ना प्रगति कर सकता है और ना विकसित हो सकता हैं मजदूर अपना खून पसीना बहा कर देश के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देता है । यह बात आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष डा राजू पाल सरवानिया महाराज ने कही, पाल ने बताया कि बिना मजदूर के ना तो कारखाने चल सकते हैं ना रोड बन सकते हैं ना बड़े-बड़े रेलवे लाइन बीछा सकते हैंतो उस देश में रहने वाले लोगों का भी फर्ज बनता है कि वह मजदूरों के प्रति सजग रहे मजदूरों के जीवन में आने वाली परेशानियां एवं दुखो को कम करने में उनका सहयोग करें मजदूर को समय पर उनकी मजदूरी मिले उनके काम का उन्हें उचित दाम मिले उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए उनके बच्चों की शिक्षा का पूरा प्रबंध किया जाए और उनके जीवन में आने वाली हर परेशानियों को समझने का पूरा-पूरा प्रयास करना चाहिए इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाएगी इसी कड़ी के अंतर्गत नीमच जिले में भी आम आदमी पार्टी द्वारा सभी नगर परिषदों एवं जिला स्तर पर मजदूर दिवस मनाया जाएगा।
अतः आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओं से एवं नीमच जिला के सभी नागरिकों से मेरा अनुरोध है कि आप लोग भी मजदूर दिवस के इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मजदूरों का सम्मान करें एवं उन्हें अपनी तरफ से सहयोग प्रदान करें।