BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2026, 7:10 pm
KHABAR : वन स्टॉप सेंटर बना संकट में सहारा, बदहवास मिली महिला पार्वती व 4 बच्चों को किया रेस्क्यू, महिला अस्पताल में भर्ती, बच्चे शिशु गृह पहुंचे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव के निर्देशानुसार जिले में संचालित वन स्टॉप सेंटर (सखी) के माध्यम से परेशान व जरूरतमंद महिलाओं को लगातार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने बताया कि वन स्टाप सेंटर की टीम द्वारा सांवरिया सेठ मंदिर के पास , नीमच सिटी में एक महिला को बदहवास अवस्था में 4 बच्चों के साथ पाया गया।

तत्काल सहायता-
रेस्क्यू ऑपरेशन- टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला पार्वती (परिवर्तित नाम) व उसके चारों बच्चों को रेस्क्यू किया गया।

चिकित्सकीय उपचार- 108 एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।

बच्चों की देखरेख- चारों बच्चों को सुरक्षित देखरेख हेतु शिशु गृह नीमच में रखा गया है।

प्राथमिक जानकारी-  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मनासा क्षेत्र की निवासी होना पाई गई है। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से प्रकरण में आगामी वैधानिक एवं कल्याणकारी कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने वन स्टॉप सेंटर की टीम के त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कोई भी पीड़ित महिला या बालिका 181 महिला हेल्पलाइन या वन स्टॉप सेंटर से संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE