BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2026, 7:20 pm
KHABAR : एमपी के शाजापुर में गूंजेगी नारीशक्ति की आवाज, कल निकलेगी भव्य रैली, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा होंगी मुख्य वक्ता, राजराजेश्वरी मंदिर से गांधी हॉल तक निकलेगा पैदल मार्च, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शाजापुर नगर में मातृशक्ति के सम्मान एवं जनजागरण के उद्देश्य से एक विशाल “नारीशक्ति आक्रोश रैली एवं पैदल मार्च” का आयोजन बुधवार, 29 अप्रैल को किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम के सह-संयोजक उमेश टेलर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा उपस्थित रहेंगी। उनके साथ क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं शुजालपुर विधायक इंदर सिंह परमार, शाजापुर विधायक अरुण भीमावत, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे विशेष रूप से शामिल होंगे।

यह पैदल मार्च 29 अप्रैल को दोपहर 3.00 बजे स्थानीय माता राजराजेश्वरी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी हॉल पर संपन्न होगा।

कार्यक्रम की जिला संयोजक बीना माहेश्वरी, सह-संयोजक अनिता पाटीदार, यमुना कच्छावा, श्रद्धा नागर, प्रभा उपाध्याय, चंदा वर्मा एवं उमेश टेलर ने संयुक्त रूप से जिले की समस्त मातृशक्ति, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

इस रैली के माध्यम से नारी शक्ति की एकजुटता तथा सामाजिक सरोकारों में उनकी सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE