BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2026, 7:45 pm
KHABAR : 50 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

कलेक्टर चंद्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। इसके लिए बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट (बी.सी.) के माध्यम से तीनों विकासखंड की एक-एक पंचायत तथा सभी नगरीय निकायों के एक-एक वार्ड में एक सप्ताह के भीतर शिविर आयोजित किए जाएं। शिविरों के परिणामों के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बीएस कलेश, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

रात्रि चौपाल के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश- 
कलेक्टर चंद्रा ने ग्राम कोज्या में आयोजित रात्रि चौपाल में प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग 10 दिनों के भीतर चौपाल में प्राप्त आवेदनों का सकारात्मक निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

जनसुनवाई के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण अनिवार्य
बैठक में कलेक्टर ने पिछले एक वर्ष में जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का तत्परता से निराकरण कर ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करें।

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों पर सख्ती
कलेक्टर चंद्रा ने 50 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का सर्वाेच्च प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग 20 तारीख की प्रतीक्षा किए बिना प्रतिदिन शिकायतों का निपटारा करें तथा कार्य में गति लाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE