गरोठ। कलेक्टर अदिती गर्ग ने मंगलवार को गरोठ रोड स्थित सिद्धि विनायक वेयरहाउस एवं विनायक वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने वेयरहाउस में चल रही गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, एसडीएम राहुल चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों पर बारदाना, तौल, भुगतान एवं भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।