नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सुरेश लोक शिक्षण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गिरदौड़ा के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत यादव महिला मंडल की सदस्यों द्वारा निकाली गई कलश यात्रा से हुई। इसके पश्चात आयोजित जल चौपाल में ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा जल के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान गांव के जल स्रोतों, विशेष रूप से हैंडपंपों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से श्रमदान भी किया गया।
आयोजकों ने ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।