चित्तौड़गढ़। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक भूपालसागर के ग्राम फलासिया एवं पटोलिया में टीबी उन्मूलन के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की सक्रिय खोज, जांच एवं उपचार को गति देने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया।
निदेशक जन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं राजस्थान के निर्देशन में गठित राज्य स्तरीय टीम द्वारा अभियान का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में स्टेट टीबी नोडल टीम के अधिकारी कमल पालीवाल एवं सुनील गुप्ता ने शिविर का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हाई रिस्क ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों की एआई एक्स-रे मशीन से तत्काल जांच कर टीबी की स्क्रीनिंग करना है। शिविर में जांच किए गए संभावित मरीजों का डेटा उसी समय ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है।
अभियान के प्रमुख लक्ष्य-
अधिकारियों ने बताया कि शिविर के माध्यम से निम्न बिंदुओं पर विशेष कार्य किया जा रहा है-
शिविर कवरेज बढ़ाना
टीबी स्क्रीनिंग एवं सक्रिय खोज
जांच एवं निदान
केस डिटेक्शन एवं नोटिफिकेशन
उपचार की अनुपालना
कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं टीपीटी
निक्षय मित्र एवं पोषण सहायता
जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं प्रभावशाली लोगों की सहभागिता
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर ही सेवा गुणवत्ता में सुधार कर निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. के.एल. मीणा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सागर, एसटीएस श्याम सिंह चुंडावत, एआरजी दिनेश यादव, एलटी हीना कुरैशी, सीएचओ पुष्कर जाट, रमेश रेगर, एएनएम दुर्गा गाडरी, मंजू टेलर सहित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।