BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2026, 7:47 pm
KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन शुरू, जुलाई माह की इस तारीख को किया अंतिम घोषित, देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, पढ़े खबर

Share On:-

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन एवं अनुशंसाएं 15 मार्च 2026 से प्रारंभ हो गई हैं। इच्छुक व्यक्ति 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं, जो देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं। इन पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी और इनकी घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर की जाती है।

ये सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं असाधारण योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, पेशा, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी नागरिक इसके लिए पात्र हैं।

सरकार पद्म पुरस्कारों को “जनता का पद्म” बनाने के उद्देश्य से आम नागरिकों से भी नामांकन भेजने की अपील कर रही है। विशेष रूप से महिलाओं, कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजाति समुदायों, दिव्यांगजनों तथा समाज सेवा में लगे व्यक्तियों को आगे लाने पर जोर दिया गया है।

नामांकन में अनुशंसित व्यक्ति की उपलब्धियों एवं सेवाओं का स्पष्ट विवरण पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में देना अनिवार्य होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE