चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़, मानसिंह चूंडावत के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा ज्ञानदीप केयर होम भवन का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव गोयल ने रसोईघर, स्नानागार एवं शयन कक्ष का अवलोकन किया तथा बच्चों के लिए भोजन, साफ-सफाई एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को दी जा रही दवाइयों की भी जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
केयर होम के अधीक्षक शंकरलाल रावल ने बताया कि संस्थान में कुल 20 बच्चे हैं, जो निरीक्षण के समय उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल, डॉ. अमित श्रीवास्तव तथा ज्ञानदीप केयर होम के कर्मचारी उपस्थित रहे।