मंदसौर। नशे के दुष्परिणामों के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम, मंदसौर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में किया गया। इसमें पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नशे से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशे से दूर रहने तथा आमजन को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सामूहिक शपथ ली गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, एसडीएम शिवलाल शाक्य, डिप्टी कलेक्टर अनीता चाकोटिया, सीएसपी जितेंद्र भास्कर, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह, थाना प्रभारी वाय.डी. नगर शिवांशु मालवीय, थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।